
इटावा में नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति 5.0” कार्यक्रम आयोजित
इटावा |विशाल समाचार
इटावा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि मा0 विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया।
1647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बटन दबाकर उदघाटन किया गया एवं एस0ओ0पी0 पुस्तिकाओं का विमोचन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। लोकभवन लखनऊ से सीधा इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कही भी कम नहीं है एवं वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



