इटावा

इटावा में शहीद हवलदार सूरज सिंह यादव के परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान

इटावा में शहीद हवलदार सूरज सिंह यादव के परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा  जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त 50 लाख रुपये की सम्मान राशि इटावा सदर माननीय विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया द्वारा हवलदार सूरज सिंह यादव के परिवार को सौंपा गया। 35 लाख रुपये का चेक उनकी पत्नी श्रीमती नीलम को तथा 15 लाख रुपये का चेक शहीद के पिता को सौंपा गया। हवलदार सूरज सिंह यादव 06 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में ऑपरेशनल ड्यूटी करते हुए शहीद हो गए थे।

समारोह का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदोरिया जी थीं। समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्तियों में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त शुक्ल, एस.एस.पी श्री ब्रजेश कुमार, ए.डी.एम श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, इटावा के सभी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह, सूबेदार मेजर प्रताप सिंह भदोरिया, सूबेदार केके त्रिपाठी, सूबेदार शिवजीत और जनपद के सभी पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद के निधन से जो क्षति हुई है, उसे कोई भी भरपायी नहीं कर सकती। शहीद ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि शहीद की विधवा को रोज़गार देने और अन्य पहलुओं पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय शहीद के परिवार के कल्याण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

शहीद हवलदार सूरज सिंह यादव निवासी तहसील चकरनगर, ग्राम प्रेमका पुरा, टिटावली 2009 में भारतीय सेना में महार रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। शहादत के दौरान शहीद जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तैनात थे। 06 मई 2025 के दिन शहीद ऑपरेशनल ड्यूटी पर थे, जब अचानक उनकी सेना की ड्यूटी वाहन गश्त के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में गश्त के दौरान हवलदार सूरज सिंह शहीद हो गए। उन्होंने 15 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा की और शहादत के समय उनकी आयु मात्र 34 वर्ष थी। शहीद हवलदार सूरज के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती नीलम, उनकी बेटी शीतल (12 वर्ष), उनका बेटा (8 वर्ष), उनकी मां श्रीमती फुलनश्री और उनके पिता कैप्टन वीर सिंह (भारतीय सेना से सेवानिवृत्त) शामिल हैं। शहीद का अंतिम संस्कार 09 मई 2025 को उनके पैतृक निवास ग्राम प्रेमका पुरा, टिटावली, तहसील चकरनगर, जनपद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button