पूणे

सप्तपदी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

सप्तपदी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

 

पुणे, :सप्तपदी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन आधुनिक संकल्पना और पारंपरिकता के अनोखे संगम के साथ विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक महोत्सवों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एकत्र लाने का कार्य कर रहा है। इसी श्रृंखला में, पुणे के साफा बैंक्वेट्स, बालेवाड़ी हायस्ट्रीट में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष की थीम है – “विरासत और सामंजस्य का संगम” (Heritage Meets Harmony)। इस महोत्सव में बंगाली संस्कृति की प्राचीन परंपराओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा, जिससे सामाजिक एकता और देशभक्ति की झलक भी मिलेगी।

पत्रकार परिषद में सप्तपदी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव स्नेहा कुंडू, सौमित्र कुंडू और विश्वस्त श्रेया भनोट ने महोत्सव की जानकारी साझा की।

पाँच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में उपस्थित लोगों के लिए निम्नलिखित आकर्षण होंगे:

विविध प्रकार के भक्ति संगीत और नृत्य कार्यक्रम

कलाकारों के नयनरम्य प्रदर्शन

भारत के विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं का प्रदर्शन

भक्तों के लिए प्रतिदिन भोग और प्रसाद

वस्त्र, हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी

फूड कोर्ट और विभिन्न संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम

पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम

संपूर्ण आयोजन वातानुकूलित परिसर में होगा, जहाँ व्हैल पार्किंग, ज्येष्ठ नागरिक व दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सुविधा, और 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध रहेगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय विश्वास ने कहा कि यह महोत्सव न केवल भक्ति का, बल्कि सामाजिक बंधुत्व, सांस्कृतिक एकता और परंपरा का भी उत्सव है। महोत्सव के दौरान रोज सुबह विधिपूर्वक दुर्गा पूजा के साथ पुष्पांजली और अन्य पारंपरिक पूजाएँ आयोजित की जाएँगी, तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे।

सचिव स्नेहा कुंडू और सौमित्र कुंडू ने बताया कि इस वर्ष इको-फ्रेंडली दुर्गा माता की भव्य मूर्ति महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। रबिंद्र संगीत की प्रस्तुति विख्यात कलाकारों द्वारा दी जाएगी, जिससे सभी उपस्थितजन मंत्रमुग्ध होंगे।

विश्वस्त श्रेया भनोट ने कहा कि प्रत्येक भाविक को महोत्सव का हिस्सा महसूस हो और हर व्यक्ति बिना किसी बाधा के महोत्सव का आनंद ले सके, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उपाध्यक्ष जॉयदीप चटर्जी ने बताया कि महोत्सव केवल भव्य सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक विकास के लिए कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं का सहयोग भी किया जाएगा।

सप्तपदी कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन सभी सदस्यों, शुभचिंतकों और समाज के लाखों भक्तों का इस पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव में हार्दिक स्वागत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button