पूणे

एयरलाइंस और संबंधित संस्थाओं की ओर से यात्री सुरक्षा पर गंभीर लापरवाही – अभिजीत भोसले

एयरलाइंस और संबंधित संस्थाओं की ओर से यात्री सुरक्षा पर गंभीर लापरवाही – अभिजीत भोसले

 

पुणे, :गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट (SG1080) में एक चौंकाने वाली घटना घटी। पुणे के व्यवसायी अभिजीत भोसले को क्रू मेंबर द्वारा दिए गए डाइट कोक के कैन में धातु के तीखे टुकड़े मिले। इन टुकड़ों के कारण उनके गले में चोट लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पत्रकार वार्ता में अभिजीत भोसले ने बताया, “मैंने फ्लाइट के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पी और कुछ घूंट लेने के बाद गले में तीव्र दर्द और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी। मेरे सहयात्री महेश गुप्ता और राजकुमार अगरवाल ने मुझे मदद की। पुणे पहुंचने पर एयरलाइन ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर मुझे रूबी हॉल हॉस्पिटल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मेरी जाँच की और उपचार किया।”

भोसले ने आगे कहा कि कैन में धातु के टुकड़े स्पष्ट रूप से दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि क्रू मेंबर ने कैन जबरन कब्जे में लेकर कचरे में फेंक दिया, जबकि उनके सहयात्रियों ने इसे सरकारी जांच के लिए सुरक्षित रखने की मांग की थी। इस घटना के बावजूद स्पाइसजेट, कोका-कोला इंडिया, DGCA, FSSAI और नागरी विमानन मंत्रालय को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई।

भोसले ने चेतावनी दी, “यह घटना केवल मेरे लिए नहीं बल्कि हर यात्री के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। प्रशासन को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। दूषित कैन को नष्ट करने का प्रयास सुरक्षा और खाद्य कानून का उल्लंघन है। संबंधित कैन के फोटो, धातु के टुकड़े, उत्पादन स्थल, बैच नंबर और निर्माण-मुद्रित जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।”

अभिजीत भोसले ने प्रशासन से मांग की है कि:

इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाए।

स्पाइसजेट और कोका-कोला के संबंधित अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

दूषित कैन के पूरे बैच का तात्कालिक रिकॉल किया जाए।

यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधार और उपाय तुरंत लागू किए जाएँ।

यह घटना यात्री सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button