पीएनजी ज्वेलर्स ने भव्य उत्सव विस्तार की शुरुआत की: इस नवरात्रि २०२५ में ६ नए स्टोर, ४ शॉप-इन-शॉप
पुणे, : परंपरा, विकास और ग्राहक विश्वास के एक विशेष उत्सव में, शुद्धता और शिल्प कौशल का पर्याय, भारत का प्रतिष्ठित १९३ साल पुराना आभूषण ब्रांड, पीएनजी ज्वेलर्स , इस नवरात्रि के अवसर पर पीएनजी ज्वेलर्स के ६ स्टैंडअलोन शोरूम और मौजूदा पीएनजी स्टोर्स में ४ लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप काउंटरों के शुभारंभ के साथ एक और उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है. यह शानदार विस्तार महाराष्ट्र और मध्य भारत में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत करेगा.
भक्ति, समृद्धि और नवीनीकरण का समय, नवरात्रि उत्सव इस अनूठे विस्तार अभियान का प्रतीक होगा, क्योंकि पीएनजी ज्वेलर्स विरासत और समकालीन डिजाइन के अपने बेजोड़ मिश्रण के साथ नए बाजारों तक पहुंचेगा. मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, लखनऊ, कानपुर और नागपुर सहित प्रमुख शहरों में नए स्टोर शुरू किए जाएँगे, जिससे यह अभियान ब्रांड के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे तेज़ विस्तार अभियानों में से एक बन जाएगी.
इस अभियान के स्मरणीय बनाने के लिए ,पीएनजी ज्वेलर्स अपने सभी नए पीएनजी शोरूम में सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 50% तक की छूट और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट दे रहा है. नए लॉन्च किए गए लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप को भेट देनेवाले ग्राहक लाइटस्टाइल आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 50% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं.
इस अभियान पर बोलते हुए, पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा, “इस नवरात्रि, हम न केवल त्योहार मना रहे हैं, बल्कि उस विश्वास और प्यार का भी जश्न मना रहे हैं जो हमारे ग्राहकों ने पीढ़ियों से हम पर दिखाया है. इस नवरात्रि, 10 स्थानों पर लॉन्च होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह हमारे ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जबकि हम अपनी शुद्धता, कारीगरी और नवाचार की मूल्यों में दृढ़ बने हुए हैं. पीएनजी ज्वेलर्स शोरूम और लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप काउंटर, दोनों के साथ, हम अपने ग्राहकों को एक विविध रिटेल अनुभव प्रदान कर रहे हैं जो हर पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करता है. अपने स्टोर्स में लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप काउंटर शुरू करके, हमारा लक्ष्य युवा ग्राहकों के लिए एक टचपॉइंट बनाना है, जो हमारे पारंपरिक कलेक्शन को और समृद्ध बनाएगा और पीएनजी को पहले से कहीं अधिक समावेशी बनाएगा।”
22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 के बीच लॉन्च:
● पीएनजी ज्वेलर्स● वाकड, पुणे● मोशी, पुणे● कोल्हापुर● लखनऊ,● कानपुर● दादर, मुंबई
लाइटस्टाइल
● सोलापुर (लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप)
● नासिक (लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप)
● छत्रपति संभाजीनगर (लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप)● नागपुर (लाइटस्टाइल शॉप-इन-शॉप)


