
उप मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन
रीवा विशाल समाचार: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन किया। उन्होंने कहा कि कन्यायें देवी का स्वरूप होती हैं। बेटियों का सम्मान और उनके विकास को बढ़ावा देकर सरकार महिला सशक्तीकरण सहित अन्य कार्य कर रही है। उन्होंने नवरात्रि पर्व पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि देवी माता हम सबको सुख, समृद्धि, नई ऊर्जा और शक्ति दें। हम सब उल्लास के साथ नवरात्रि मनाते हुए देश के विकास में सहभागी बनें। उप मुख्यमंत्री ने सिंधु यूथ विंग द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में साहित्यकार घनश्याम बेलानी की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित सिंधु समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।



