रीवा

सेवा पखवाड़े में विभिन्न विभागों द्वारा आज अलग-अलग गतिविधियों का होगा आयोजन  

सेवा पखवाड़े में विभिन्न विभागों द्वारा आज अलग-अलग गतिविधियों का होगा आयोजन

 

रीवा विशाल समाचार:. सेवा पखवाड़े में विभिन्न विभाग 23 सितंबर को अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। जबकि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसी क्रम में महिला बाल विकास द्वारा जिला एवं परियोजना स्तर पर स्थानीय उत्पादों तथा पोष्टिक पदार्थों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। पोषण और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को परियोजना स्तर पर 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के प्रशिक्षण के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला तथा सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को रोचक कहानी सुनने के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button