पूणे

कमिन्‍स इंडिया के वार्षिक बी-स्‍कूल केस स्‍टडी प्रतियोगिता ‘रीडिफाइन 2025’ की शुरुआत की है,

कमिन्‍स इंडिया के वार्षिक बी-स्‍कूल केस स्‍टडी प्रतियोगिता ‘रीडिफाइन 2025’ की शुरुआत की है, यह प्रतियोगिता भावी पीढ़ी के लीडर्स को ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगी

19 प्रमुख बी-स्‍कूल्‍स के छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के नए समाधान खोजने के लिए आमंत्रित किया गया

पुणे, भारत: कमिन्‍स इंडिया लिमिटेड (‘‘कमिन्‍स इंडिया’’), एक अग्रणी पावर सॉल्‍यूशन्‍स टेक्‍नोलॉजी प्रदाता है, ने अपने प्रमुख बी-स्कूल केस स्टडी प्रतियोगिता ‘रीडिफाइन 2025’ की शुरुआत की है। यह इस प्रतियोगिता का 8वां संस्‍करण है। प्रतियोगिता का आयोजन युवा बिजनेस माइंड्स को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें देश के 19 प्रमुख बी-स्कूल्स के छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें छात्रों को वास्तविक उद्योग चुनौतियों का सामना कर समाधान पेश करने का अवसर मिलता है।

इस साल की प्रतियोगिता का विषय है “फ्रॉम बैकअप टू बैकबोन : ड्राइविंग द एनर्जी शिफ्ट”, जो यह दर्शाता है कि तेजी से बदलते ऊर्जा परिदृश्य में नवीकरणीय ऊर्जा, डीकार्बनाइजेशन और ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं के अनुसार अनुकूलन करना कितना जरूरी है। प्रतियोगियों को नए-नए सर्विस-आधारित मॉडल जैसे ‘एनर्जी एज़ ए सर्विस, नवीकरणीय ऊर्जा का एकीकरण और ग्रिड-कनेक्टेड समाधान खोजने की चुनौती दी गई है। इन मॉडलों का उद्देश्य स्‍थायी और प्रभावशाली तरीके से ऊर्जा की बदलती जरूरतों को पूरा करना है।

कार्यक्रम में अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए अनुपमा कौल, ह्यूमन रिसोर्स लीडर, कमिन्‍स इंडिया ने कहा, “ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते, कमिन्‍स भविष्य में निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। और यह भविष्य युवा पीढ़ी को तैयार करने से शुरू होता है, जो बदलाव लाएगी और आने वाले समय में बागडोर संभालेगी। रीडिफाइन 2025 छात्रों को सोचने, और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए समाधान खोजने का एक मजबूत मंच प्रदान करता है। हमें उम्मीद है कि प्रतिभागी इस अवसर का उपयोग करके नए दृष्टिकोण और इनोवेटिव समाधान पेश करेंगे, जो एनर्जी एज ए सर्विस,नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रिड-कनेक्टेड समाधानों जैसे मॉडल के जरिए ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने और एनर्जी वैल्‍यू चेन को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।”

सुब्रमण्यिन चिदंबरन, चीफ स्‍ट्रैटेजी ऑफिसर, कमिन्‍स इंडिया ने कहा, “कमिन्‍स में हमारा मानना है कि नवाचार तभी सफल होता है जब लोग साथ मिलकर काम करें और नए तरीके अपनाने का साहस रखें। रीडिफाइन के जरिए हम छात्रों को आज की चुनौतियों के नए समाधान खोजने का मौका दे रहे हैं। इससे भविष्य में उद्योगों में स्‍थायी और पर्यावरण के अनुकूल समाधान अपनाने में मदद मिलेगी। हम भारत के बिजनेस स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ मिलकर नए और रचनात्मक विचार खोजने के लिए उत्सुक हैं, जो लचीलापन बनाए रखने, प्रगति करने और एक टिकाऊ व पर्यावरण के अनुकूल भविष्य की दिशा में तेजी लाने में मदद करेंगे।’

रीडिफाइन 2025 में भाग लेने के लिए पहले और दूसरे वर्ष के PGP/PGDM/PGDBM/MBA प्रोग्राम के छात्र शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता कई राउंड में होगी और इसका ग्रैंड फिनाले 13-14 नवंबर 2025 को पुणे, महाराष्ट्र में कमिन्‍स इंडिया के ऑफिस कैंपस में आयोजित किया जाएगा। विजेता टीम को नकद पुरस्कार मिलेगा और उन्हें कमिन्‍स इंडिया के मेंटॉरशिप प्रोग्राम में विशेष आमंत्रण भी मिलेगा, जहां उन्हें संगठन की लीडरशिप से मूल्यवान मार्गदर्शन मिलेगा और भविष्य के सफल बिजनेस लीडर्स बनने में मदद मिलेगी।

रीडिफाइन 2024 में 18 प्रमुख संस्थानों के 1,260 टीमों के साथ कुल 3,780 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में सिम्‍बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट(SCMHRD), पुणे की टीम विजेता बनकर उभरी थी, जबकि इंडियन इन्सिटट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), तिरुचिरापल्ली की टीम रनर-अप रही

रीडिफाइन 2025 के लिए सहभागी सहयोगी बी-स्‍कूल्‍स हैं :

1. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर

2. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड

3. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ

4. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई

5. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रांची

6. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलॉंग

7. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, तिरूचिराप्‍पल्‍ली

8. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर

9. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलॉजी, दिल्‍ली

10. इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, दिल्‍ली

11. इंडियन स्‍कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद

12. केजे सोमैया इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, मुंबई

13. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इन्स्टिट्यूट, गुड़गांव

14. नरसी मोंजी इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्‍टडीज, मुंबई

15. एसपी जैन इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अँड रिसर्च, मुंबई

16. सिम्‍बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट अँड ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट, पुणे

17. सिम्‍बायोसिस इन्स्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे

18. जेवियर इन्स्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्‍वर

19. जेवियर स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्‍सएलआरआय), जमशेदरपूर

रीडिफाइन के बारे में अधिक जानकारी के लिये देखें – कमिन्‍स रिडिफाइन। कमिंस इंक. और नये अपडेट्स एवं जानकारियों के लिए लिंक्‍डइन, फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, और यूट्यूब पर कमिन्‍स इंडिया को फॉलो करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button