रीवा

मऊगंज जिले में 65 आवेदनों में की गई सुनवाई

मऊगंज जिले में 65 आवेदनों में की गई सुनवाई

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में 65 आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में जमीन संबंधी अभिलेखों में सुधार, सीमांकन, भूमि आवंटन, विद्युत सहित अन्य आवेदनों में सुनवाई की गई। अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने आमजनों के आवेदनों में सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में आवेदन पत्रों में कार्यवाही के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने आवेदक रोहिणी मिश्रा द्वारा नक्शा सुधार के आवेदन पर एसडीएम हुनमना को कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बहुती के ग्रामीणों ने बिजली समस्या से संबंधित आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने डीई एमपीईबी को आवेदन में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान सायरा बानो ने बेदखली, शिवप्रसाद मिश्रा ने सीमांकन कराए जाने, रामदयाल साकेत ने भूमि आवंटन, रावेन्द्र हरिजन ने पट्टा प्रदाय किए जाने, रमेश साकेत ने भूमि की उपलब्धता के आवेदन प्रस्तुत किए जिन पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button