मऊगंज में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग समिति की बैठक 25 सितम्बर को
मऊगंज विशाल समाचार: मऊगंज जिले में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनीटरिंग समिति की बैठक 25 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर संजय कुमार जैन करेंगे। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 5 बजे से आरंभ होगी। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग कमलेश्वर सिंह ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।



