रोटरी क्लब ऑफ पुणे लक्ष्मी रोड और रिव्हाईव्ह हार्ट फाऊंडेशन द्वारा सीपीआर जागरूकता उपक्रम
पुणे, : कार्डिओपल्मोनरी रिसुसिटेशन (सीपीआर) के बारें में जागरूकता निर्माण करने के लिए, रोटरी क्लब ऑफ पुणे लक्ष्मी रोड और रिव्हाईव्ह हार्ट फाऊंडेशन द्वारा सीपीआर के बारें में जनजागृती उपक्रम के चौथ्या आवृती का उद्घाटन शुक्रवार,26 सितंबर 2025 को होनेवाला है. सिंबायोसिस महाविद्यालय के सभागृह में सुबह 11 बजे होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथी के तौरपर जेष्ठ अभिनेता,दिग्दर्शक व लेखक अमोल पालेकर इनके साथ रिव्हाईव्ह हार्ट फाऊंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ.किंजल गोयल,प्रख्यात हृदयरोग तज्ञ डॉ.जगदीश हिरेमठ व डॉ.सुनील साठे, रोटरी क्लब ऑफ लक्ष्मी रोड की अध्यक्ष कोमल शहा,सचिव कमल कोनलाडे,प्रकल्प संचालक दीपा भागवत,प्रकल्प समन्वयक केतन शहा आदी मान्यवर उपस्थित रहेंगे.इस उपक्रम के दौरान 26 सितंबर से 3 अक्तूबर 2025 दौरान 10,000 से भी अधिक विद्यार्थी व जेष्ठ नागरिकों को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाएगा.



