इटावा

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का संकल्प

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का संकल्प

इटावा|विशाल समाचार 

इटावा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने छात्राओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के विभिन्न अवसरों की जानकारी विस्तार से प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और यदि उन्हें सही मार्गदर्शन व अवसर मिले तो वे समाज और परिवार दोनों को सशक्त बना सकती हैं। उन्होंने कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्राओं को अब निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

जिला सूचना अधिकारी नीलम यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत जो यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें बालिकाएं शक्ति की कुंज है उनमें क्षमता है मातृशक्ति बच्चियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महसूस कराया जा सकता है वह अवला नहीं सबला है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/छात्राओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, जिला पूर्ति निरीक्षक आरफा, अध्यापकों सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button