इटावा

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोशल मीडिया कैम्पेन व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोशल मीडिया कैम्पेन व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इटावा, विशाल समाचार 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-15 के शासनादेश संख्या-620/छः-पु-15/2025 दिनांक 19.09.2025 एवं प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के शासनादेश संख्या-ई-3635668/60-3-2025-सी-1973605 दिनांक 22.09.2025 के द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान (फेज-05) के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं।

 

उक्त कार्ययोजना के अंतर्गत 26 सितम्बर 2025 को इटावा नगर क्षेत्र के कालीवाहन मंदिर, कालिका मंदिर एवं ब्रम्हाणी मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर सोशल मीडिया कैम्पेनिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को मिशन शक्ति अभियान के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 एवं 1090 वूमेन पावर लाइन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर जनसामान्य को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक

पहुँचाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button