इटावा

इटावा में छात्रवृत्ति स्वीकृति वितरण प्रमाण पत्र कार्यक्रम संपन्न

इटावा में छात्रवृत्ति स्वीकृति वितरण प्रमाण पत्र कार्यक्रम संपन्न

 

इटावा, विशाल समाचार: विकास भवन इटावा के प्रेरणा सभागार में 26 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे प्रथम चरण की छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मा० विधायक सदर इटावा श्रीमती सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, राजकीय इण्टर कॉलेज इटावा के प्रधानाचार्य श्री दीपक सक्सेना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप कुमार तिवारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल उपस्थित रहीं।

 

मा० विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अध्ययन पर विशेष ध्यान दें और योजना से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

 

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती बघेल ने अतिथियों व छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button