इटावा

इटावा में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

इटावा में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित

 

इटावा विशाल समाचार: प्रदेश सरकार के “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत आज कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत एक विशेष वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 15 ब्रेल किट, 03 एम.आर. किट, 01 वॉकर और 07 स्मार्ट केन दिव्यांगजन को प्रदान किए गए।

 

यह वितरण मा० सांसद लोकसभा क्षेत्र इटावा माननीय श्री जितेन्द्र दोहरे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अभिषेक यादव (अंशुल) द्वारा, जनप्रतिनिधि श्री गोपाल यादव, श्री आशीष राजपूत, श्री अखिलेश वर्मा तथा ग्राम प्रधान अहेरीपुर की उपस्थिति में किया गया।

 

इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजन असीम प्रतिभा के धनी होते हैं, उन्हें समाज और सरकार के संबल की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि शिविर में वितरित की गई 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों के लिए ₹2.00 लाख की धनराशि माननीय सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई है।

 

माननीय सांसद श्री जितेन्द्र दोहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जनप्रतिनिधि दलगत राजनीति से परे होकर दिव्यांगजन की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिव्यांगजन की सहायता हेतु जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी, वह सांसद निधि से प्रदान की जाएगी। उनका मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।

 

शिविर में जिला पंचायतराज अधिकारी श्री बनवारी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी वघेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप कुमार तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुश्री प्रिया शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button