स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जीडीसी में वृहद स्वास्थ्य शिविर आज
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रहेंगे उपस्थित
रीवा विशाल समाचार: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की उपस्थिति में 29 सितंबर को कन्या महाविद्यालय रीवा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर प्रात: 10 बजे से आरंभ होगा। शिविर में किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग सहित स्वास्थ्य की जांच, उपचार तथा पोषण संबंधी परामर्श व सिकल सेल स्क्रीनिंग की जायेगी।


