इटावा

एसएसपी इटावा के निर्देशन में जसवंतनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत सराय भूपत न्याय पंचायत में जनजागरूकता कार्यक्रम किया”

एसएसपी इटावा के निर्देशन में जसवंतनगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत सराय भूपत न्याय पंचायत में जनजागरूकता कार्यक्रम किया”

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर, थाना जसवंतनगर एवं महिला थाना द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत न्याय पंचायत सराय भूपत थाना जसवंतनगर पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।*

 

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर एवं थाना जसवंतनगर पुलिस व महिला थाना द्वारा न्याय पंचायत सराय भूपत थाना जसवंतनगर पर जनजागरुकता कार्यक्रम आयाजित किया गया । जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जागरूकता प्रदान की गई । इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को निम्न प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया ।

पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

वीमेन पावर लाइन – 1090

महिला हेल्पलाइन – 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

चाइल्डलाइन – 1098

स्वास्थ्य सेवा/एम्बुलेंस – 102, 108

साइबर हेल्पलाइन – 1930

साथ ही, उन्हें साइबर अपराध से बचाव के उपाय जैसे अज्ञात कॉल या लिंक पर विश्वास न करना, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान, स्कूलों के अध्यापक आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button