इटावा पुलिस की सख़्त कार्रवाई — वांछित अपराधी कुलदीप गुप्ता उर्फ सन्टू पर ₹25,000 का इनाम घोषित
इटावा | विशाल समाचार
जनपद इटावा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख़्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-206/2025, धारा 108/352/351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त कुलदीप गुप्ता उर्फ सन्टू पुत्र स्व. जगदीश गुप्ता, निवासी-लालपुरा/गायडूपुरा थाना कोतवाली, जनपद इटावा की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का नकद इनाम घोषित किया गया है।
एसएसपी इटावा ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। समाज और कानून के विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इनामी घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को इनाम की धनराशि प्रदान की जाएगी।
पुलिस की ओर से यह भी चेतावनी जारी की गई है कि ऐसे वांछित अपराधियों को शरण देने वाले अथवा सहयोग करने वाले व्यक्ति पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इटावा पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चला रही है और आम जनता से अपील की गई है कि वह अपराधियों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराए।



