सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

सीतामढ़ी में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

 

विशाल समाचार सीतामढ़ी 

सीतामढ़ी: विशेष गहन पुनरीक्षण— 2025 के उपरांत आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी—सह—जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।

 

अंतिम प्रकाशन उपरांत सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सीतामढ़ी जिला के सभी आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची की मुद्रित प्रति, सेवा निर्वाचकों की मुद्रित प्रति तथा निर्वाचकों की सॉफ्ट प्रति भी हस्तगत कराया गया। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि अंतिम प्रकाशन के उपरांत अभी भी सतत् अद्यतीकरण के क्रम में अर्हता प्राप्त छूटे हुए निर्वाचकों का नाम जुड़ सकता है ।सभी को अवगत कराया गया कि नाम जोड़ने हेतु नामांकन की अंतिम तिथि तक आवेदन दिया जा सकता है ।

 

इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि तिरहुत स्नातक/ शिक्षक निर्वाचक नामावली के लिए आज पब्लिक नोटिस का प्रकाशन निर्वाची पदाधिकारी —सह —आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के द्वारा प्रकाशित किया गया है। अर्हता तिथि 01— 11— 2025 के आधार पर अर्हता प्राप्त शिक्षक एवं स्नातक दिनांक 6.11.2025 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन दे सकते हैं।

 

विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित 01—08—2025 को ड्राफ्ट पब्लिकेशन के समय 2382171 कुल निर्वाचक थे। अंतिम प्रकाशन में कुल निर्वाचकों की संख्या 2449659 है।इस तरह एस आई आर —2025 के क्रम में प्रारूप प्रकाशन के उपरांत 67488 नए मतदाता मतदाता सूची में पंजीकृत हुए।

बैठक में गुलाम मुस्तफा उर्फ गौहर शमी जिला कोषाध्यक्ष, राजद, सुदेश कुमार शाही जिला महासचिव जद यू, प्रमोद कुमार नील मुख्य प्रवक्ता इंडियन नेशनल कांग्रेस, देवेंद्र प्रसाद यादव जिला सचिव सीपीआई(एम), सहदेव राम जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, नेआज अहमद सिद्दीकी जिला सचिव कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट, हरि नारायण पासवान एलजेपी(आर)उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button