जिले में 1585 किसानों को बांटी गयी 197.120 मीट्रिक टन यूरिया
रीवा विशाल समाचार जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को यूरिया खाद दी जा रही है। वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है। टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं। जिले में एक अक्टूबर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 1585 किसानों को 197.120 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 132 किसानों को 26 मीट्रिक टन, गुढ़ में 186 को 25 मीट्रिक टन, जवा में 104 किसानों को 21.12 मीट्रिक टन, चोरहटा में 958 किसानों को 99 मीट्रिक टन तथा उमरी में 205 किसानों को 26 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया। अभी जिले में चाकघाट में 67.350 मीट्रिक टन, गुढ़ में 58 मीट्रिक टन, जवा में 68.88 मीट्रिक टन, चोरहटा में 74.475 मीट्रिक टन तथा उमरी में 122 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है। जिले में डबल लॉक केन्द्रों में 390.705 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।

