रीवा

विशेष ग्राम सभाओं में भावांतर योजना की जानकारी दें – कलेक्टर

विशेष ग्राम सभाओं में भावांतर योजना की जानकारी दें – कलेक्टर

ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन आज

 

मऊगंज विशाल समाचार. जिले की ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम सभाओं के अनिवार्य रूप से आयोजन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि ग्राम सभाओं में नोडल अधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी सोयाबीन खरीदी के संबंध में लागू भावांतर योजना के संबंध में जानकारी अनिवार्य रूप से दें। ग्राम सभा में उपस्थित सभी व्यक्तियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाएं। ग्राम सभा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सूची का वाचन करें। सिकल सेल एनीमिया, मुक्तिधाम की समुचित व्यवस्था, अटल ई सेवा केन्द्र स्थापना, ग्राम पंचायत में पीएम सूर्यघर बिजली योजना से सोलर पंप स्थापित कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी योजना को एजेण्डा बिन्दुओं में शामिल कराएं। ग्राम सभा में प्राकृतिक खेती, महिला स्वसहायता समूहों के वित्त पोषण, ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान तथा नशामुक्त भारत अभियान के संबंध में भी प्रस्ताव पारित करें। ग्राम सभा में वनाधिकार अधिनियम से छूटे हुए परिवारों के दावा प्रकरण से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करें। ग्राम सभा में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दी जा रही उपचार सुविधाओं, जन आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति तथा महिलाओं एवं शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के संबंध में चर्चा करें। नोडल अधिकारी के माध्यम से ग्राम सभा के आयोजन का प्रतिवेदन फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button