शस्त्रपूजन कार्यक्रम आज
सांसद श्री जनार्दन मिश्र मऊगंज में करेंगे शस्त्रपूजा
मऊगंज विशाल समाचार. विजयदशमी पर्व पर शस्त्रपूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। आगामी 2 अक्टूबर को सांसद श्री जनार्दन मिश्र मऊगंज में शस्त्रपूजन करेंगे। शस्त्रपूजन कार्यक्रम प्रदेश भर में एक साथ दोपहर 2.30 बजे के पश्चात आयोजित किये जायेंगे। शस्त्रपूजन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

