
समाहरणालय सीतामढ़ी में आयोजित जनता दरबार में समस्याओं की हुई सुनवाई, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
सीतामढ़ी कुणाल किशोर
समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आए परिवादियों के द्वारा आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याएं रखी गई जिनके समाधान की दिशा में जिलाधिकारी के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले, अर्जित भूमि का मुआवजा भुगतान,समाजिक सुरक्षा,भूमि विवाद, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण ,वृद्धापेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,दिव्यांगों को UDID कार्ड बनाने, परिमार्जन के मामले,नल जल , नाली निर्माण ,विद्युत,स्वास्थ्य इत्यादि मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई की गई।
जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त जन शिकायतों केh निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।



