“यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2026” इटावा के उद्यमियों के लिये वैश्विक बाजार तक पहुँचने का सुनहरा अवसर।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आत्मदेव शर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 से 29 सितम्बर, 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदेश का सबसे बिगेस्ट सोर्सिग शो है, जिसका उददेश्य प्रदेश सरकार के उत्त्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना तथा निर्यात को प्रोत्साहित करना है। इस भव्य आयोजन में देश-विदेश के खरीदारों, व्यापारिक प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधियों की बड़ी सख्या में सहभागिता प्रस्तावित है। ऐसे में जनपद इटावा के उद्यमियों, निर्यातको तथा निर्यात क्षेत्र में कदम रखने के इच्छुक युवाओं के लिये अपने उत्पादों को वैश्विक मच पर प्रदर्शित करने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है। ट्रेड शो में प्रदेश के निर्यातको के लिये हॉल सख्या 14 एवं 15 आरक्षित किये गये हैं। हॉल सख्या 14 नवोदित निर्यातकों के लिये निर्धारित है, जिन्होंने गत चार वर्षों में पहली बार आईईसी (Import Export Code) प्राप्त किया है। इस हॉल में 9 वर्गमीटर के पूर्णत सुसज्जित स्टॉल मात्र रु0 17 हजार की रियायती दर पर उपलब्ध कराये जा रहे है, जिससे नये उद्यमी एवं संभवती निर्यातक भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। वहीं हॉल संख्या 15 नियमित निर्यातकों हेतु आरक्षित किया गया है, जहाँ 12 वर्गमीटर से प्रारंभ होने वाले स्टॉल उपलब्ध होंगे।
इच्छुक उद्यमी आवश्यकता के अनुसार अधिक क्षेत्रफल के स्टॉल भी बुक करा सकते हैं। स्टॉल बुकिंग की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गयी है। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा विकास केन्द्र, इटावा ने जनपद के सभी उद्यमियों, निर्यातकों, स्टार्टअप इकाइयों, महिला उद्यमियों एवं निर्यात में रूचि रखने वाले युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाये और समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इटावा के उत्पाद गुणवत्ता, परम्परा और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
यह ट्रेड शो हमारे स्थानीय उद्यमों का वैश्विक बाजार से जोडने का एक सशक्त माध्यम है। यदि आपके पास एक अच्छा उत्पाद है, तो यह अवसर उसे विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। जनपद इटावा के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एव आवेदन प्रक्रिया हेतु, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा विकास केन्द्र, इटावा से संपर्क कर सकते हैं।



