
एम | ओ | सी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर ने पुणे के बाणेर में अपना पाँचवाँ केंद्र शुरू किया
पुणे: भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते कैंसर देखभाल नेटवर्कों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मज़बूत करते हुए, एम | ओ | सी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर ने पुणे के बाणेर में अपने पाँचवें केंद्र का उद्घाटन किया है. यह नवीनतम जुड़ाव एम | ओ | सी के कैंसर देखभाल के अपने अभिनव, समुदाय-आधारित मॉडल का विस्तार करने के मिशन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसे देश भर में गुणवत्तापूर्ण ऑन्कोलॉजी सेवाओं को अधिक सुलभ और मरीज-केंद्रित बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
बाणेर का यह नया केंद्र पुणे के शिवाजीनगर, पिंपरी-चिंचवड, स्वारगेट और कल्याणी नगर में केंद्रों के सफल संचालन के बाद स्थापित किया गया है. अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं में और सबसे महत्वपूर्ण बात – मरीजों के घरों के करीब किफायती कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया, एम | ओ | सी का उद्देश्य उपचार में देरी को कम करना, उपचार के पालन को बढ़ावा देना और मरीजों और उनके परिवारों पर लागत का बोझ कम करना है. उद्घाटन ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट की एक टीम के उपस्थिति में किया गया , जिसमें डॉ. लिजा बुलसारा, डॉ. मंगेश मेखा, डॉ. निखिल शिरसी, डॉ. रेशमा पुराणिक, डॉ. श्वेता लुंकड़ और एम|ओ|सी की मैनेजमेंट टीम शामिल थी.
कैंसर भारत में एक प्रमुख जन स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभर रहा है, और आनुवंशिक, पर्यावरणीय और जीवनशैली जैसे कई कारकों के कारण इसके मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. पुणे और उसके आसपास के इलाकों में कैंसर केसेस साल दर साल बढ़ रहे हैं. इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (आयसीएम्आर) के अनुसार, 2023 में भारत में कैंसर के मामलों की अनुमानित संख्या 14 लाख से अधिक थी, और अनुमान है कि 2025 तक यह संख्या बढ़कर 29.8 लाख हो जाएगी, जो इस बढ़ते स्वास्थ्य संकट से निपटने की तत्काल आवश्यकता को दर्शाता है.
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए, एम | ओ | सी बाणेर के वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक डॉ. तुषार पाटिल ने कहा, “हमारे द्वारा शुरू किए गए प्रत्येक नए कैंसर केंद्र के साथ, हम भारत में कैंसर मरीजों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।”
डॉ. पाटिल ने आगे कहा, “एम|ओ|सी. बानेर कीमोथेरेपी, लक्षित चिकित्सा, इम्यूनोथेरेपी सहित व्यापक सॉलिड ऑर्गन और हेमेटोलॉजिकल कैंसर देखभाल प्रदान करेगा, साथ ही मॉलिक्युलर और प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी, सेलुलर थेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे उन्नत उपचार भी प्रदान करेगा. हमारा लक्ष्य व्यक्तिगत देखभाल पर है, साथ ही मरीजों को उनके उपचार के पूरे सफर में सहायता के लिए होम केयर सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।”


