सीतामढ़ी

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी की

कुणाल किशोर सीतामढ़ी 

पटना, :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पहली सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित नेताओं को पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और भाजपा नेताओं से मुलाकात भी की थी। सूत्रों के अनुसार, उनके अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा की पहली सूची में प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं —

सम्राट चौधरी – तारापुर सीट

विजय सिन्हा – लखीसराय सीट

विनोद नारायण झा – बेनीपट्टी सीट

रत्नेश कुशवाहा – पटना साहिब सीट

नीतीश मिश्रा – झंझारपुर सीट

मंगल पांडे – सीवान सीट

रामकृपाल यादव – दानापुर सीट

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

वहीं, लोकगायिका मैथिली ठाकुर के भाजपा में शामिल होने और संभावित उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएँ भी राजनीतिक गलियारों में तेज़ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button