महिला किसान दिवस समारोह का आयोजन आज
रीवा विशाल समाचार. राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन 15 अक्टूबर को रविन्द्र भवन भोपाल में किया जायेगा। महिला किसानों की कृषि, पशुपालन, वानिकी, उद्यमिता औ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में भूमिका को मान्यता देने और महिला किसानों द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों एवं उनके अनुभवों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के जिलों से पांच-पांच महिला कृषकों को समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं।


