रीवा

मऊगंज में जनसुनवाई में 27 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

मऊगंज में जनसुनवाई में 27 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं

 

मऊगंज आलोक कुमार तिवारी. मऊगंज में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जयशंकर मिश्र ने सेवानिवृत्त के उपरांत कटौती की राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन किया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। नीतू कुशवाहा निवासी गांगी नम्बर दो पहिलपार ने आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इसी प्रकार चौहना निवासी राजकुमारी साकेत ने आपरेशन में हुए व्यय की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर प्रदान किए जाने का आवेदन किया, जिस पर सीएमएचओ को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में राजेश कुमार हरिजन एवं सुखनंदन चर्मकार के अतिथि शिक्षक पर नियुक्ति के आवेदनों पर जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिकों ने सीमांकन एवं बंटवारा के संबंध में अपर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किए अपर कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button