रीवा

मऊगंज में वरिष्ठजनों की जांच के लिए शिविर आज

मऊगंज में वरिष्ठजनों की जांच के लिए शिविर आज

 

मऊगंज अनिल सिंह. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अटल वयों अभ्युदय योजनान्तर्गत बुजुर्गों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जाँच शिविर लगाए जा रहे हैं। मऊगंज जिले में जनपद पंचायत मऊगंज के सभागार में 15 अक्टूबर को शिविर लगाया जायेगा। शिविर में जनपद पंचायत नईगढ़ी, हनुमना तथा मऊगंज एवं नगर परिषद नईगढ़ी, हनुमना एवं मऊगंज के हितग्राहियों की जाँच की जाएगी। इनमें कृत्रिम अंग के लिए पात्र पाए गए बुजुर्गों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम तथा एलिम्को संस्था द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृत्रिम अंग के लिए पात्र बुजुर्गों का चिन्हांकन करके उन्हें शिविर से लाभान्वित कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button