
जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
मऊगंज विशाल समाचार. जिला स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत जागरूकता गतिविधि का आयोजन सामुदायिक मंगल दिवस पर किया गया। इस अवसर पर गोद भराई, अन्नप्राशन, स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा प्रतियोगिता, खाद्य विविधता को बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण प्रदर्शनी का आयोजन
भी किया गया। इस दौरान 6 माह से एक वर्ष तक के 24 बच्चे मां सहित उपस्थित रहे जिनका पारंपरिक तैयार व्यंजन से अन्नप्राशन किया गया। जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में 30 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई जिसमें प्रोटीन एवं आयरन युक्त पोषक सामग्री फल एवं आयरन कैल्शियम की गोली दी गई। इस दौरान 10 बच्चे चिन्हित किए गए जिनका स्वास्थ्य एवं वजन अच्छा है प्रोत्साहन के रूप में उन्हें टिफिन एवं खिलौने प्रदान किए गए।


