रीवा

मऊगंज जिले में खाद्य पदार्थों की जांच हुई

मऊगंज जिले में खाद्य पदार्थों की जांच हुई

दूकानों में किया गया निरीक्षण

 

मऊगंज विशाल समाचार. दीपावली त्योहार के मद्देनजर जिले में मिठाई की दूकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर सेंपल लिये जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार छेना रसगुल्ला, गुलाब जामुन, देसी घी लड्डू का नमूना लिया गया। खाद्य पदार्थों का भंडारण साफ बर्तनों में नहीं पाया गया, खाद्य पदार्थ ढके हुए भंडार नहीं पाए गए तदनुक्रम में नोटिस की कार्रवाई की गई। धर्मदास मिष्ठान भंडार से खोवा एवं मगज लड्डू का नमूना लिया गया एवं खराब मिठाई लड्डू को नष्ट कराया गया। अनिल किनारा स्टोर से कुकीज बिस्किट, नूडल्स, नमकीन तथा साबूदाना का भी नमूना लिया गया। निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार नीरज दुबे, खाद्य अधिकारी अमित कुमार तिवारी तथा पटवारी सुधीर कुमार कुशवाहा शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button