इटावा

विषय: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में आमंत्रण

विषय: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में आमंत्रण

इटावा विशाल समाचार 

दिनांक: 31.10.2025 को “एक भारत – संवाददाता श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस।

स्थल: रिजर्व पुलिस लाइन जनपद इटावा ।

 

कल दिनांक 31.10.2025 को देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर पूरे देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। *इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद इटावा में ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run for Unity) का आयोजन किया जा रहा है।*

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। ‘रन फॉर यूनिटी’ में विभिन्न वर्गों के नागरिक, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

दिनांक- 31.10.2025

समय: प्रातः 8.00 बजे से

रूट: कार्यक्रम की शुरूआत रिजर्व पुलिस लाइन जनपद इटावा से प्रांरभ होकर एसएसपी चौराहा, सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा (पक्का तालाब) से नुमाइश चौराहा से होते हुये पुलिस लाइन में समाप्त होगी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ के साथ किया जाएगा।* तत्पश्चात सभी प्रतिभागी ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेंगे।

मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध

सभी पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि वे इस अवसर पर समय से पधारकर कार्यक्रम का कवरेज करें और देश की एकता के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button