इटावा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मनाई गई

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मनाई गई“रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में जिलेभर से लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जनपद इटावा में लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर किया गया। तत्पश्चात “रन फॉर यूनिटी (Run for Unity)” कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन से हुई, जो एसएसपी चौराहा, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा (पक्का तालाब) और नुमाइश चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन इटावा में समाप्त हुई। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने एकता और अखंडता के नारे लगाते हुए उत्साह का माहौल बनाए रखा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि —

“लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रप्रेम और अदम्य साहस से ही आज हम एक अखंड भारत के रूप में खड़े हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहना चाहिए।”

महोदय ने यह भी कहा कि — “राष्ट्र की एकता और अखंडता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है — यही सरदार पटेल जी का सच्चा संदेश है।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम, सभी क्षेत्राधिकारी, पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

पूरे आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामूहिकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

…………………………………………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button