इटावा

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नुमाइश पंडाल में भव्य कार्यक्रम — मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी एवं अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नुमाइश पंडाल में भव्य कार्यक्रममुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी एवं अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया ने की

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा में  लौह पुरुष, सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर नुमाइश पंडाल में मा0 मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा एवं सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सरदार बल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता तथा भारतीय जनमानस, राष्ट्रीय एकता के बेजोड शिल्पी थे, उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा, इसे कभी भुलाया नही जा सकता।

उक्त उद्गार मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस’’ केे अवसर पर नुमाइश पंडाल में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरान्त व्यक्त किये। उन्होंने राष्ट्रीय एकता अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होने 500 से अधिक रियासतों को विलय कराने का कार्य बड़ी कुशलता से किया। उन्होने कहा कि महापुरुषों के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर हम सभी अपनी राष्ट्रीय भावना से मजबूत होते है। सरदार पटेल जी के सिद्धांतों का अनुसरण करें इससे सबके जीवन के साथ-साथ देश उन्नति करेगा। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती बड़े उत्साह के साथ नुमाइश पंडाल में मनाई गयी।

मुख्य अतिथि विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं जनता में जागरूकता जाना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश प्रसाद विभिन्न अनुभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हम रहें या ना रहें पर देश हमेशा रहेगा, यही उनका सपना एवं नारा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पटेल समाज के पांच लोगों को सम्मानित किया गया।

 

उक्त के पश्चात नुमाइश पंडाल से विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गयी रैली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर पक्का तालाब चौराहा से होते हुए पुरबिया टोला होकर शास्त्री चौराहे पर समाप्त की गई। रैली में स्काडट गाइड, एन0सी0सी0, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सनातन धर्म इण्टर कालेज, शिव नारायन इण्टर कालेज, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, महामंत्री शिवाकांत चौधरी, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, दिलीप यादव महिला मोर्चा, जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवकिशोर धनगर, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, राहुल राजपूत, रजत चौधरी, ममता कुशवाहा, डॉ ज्योति वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, जिला नेहरू युवा कल्याण अधिकारी सोनिका चंद्रा, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज, समस्त जनप्रतिनिधिगण सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button