महिला जनसुनवाई 6 नवम्बर को — राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी इटावा में करेंगी महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई
इटावा, विशाल समाचार संवाददाता
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने जानकारी दी कि दिनांक 06 नवम्बर 2025 (गुरुवार) को श्रीमती पूनम द्विवेदी, माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
यह सुनवाई पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रेरणा सभागार, विकास भवन, इटावा में प्रारंभ होगी।
सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान में सहयोग किया जा सके
द्वितीय सत्र में जागरूकता चौपाल
उसी दिवस द्वितीय सत्र में अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे तक, आंगनवाड़ी केंद्र, चितभवन, इटावा में महिला कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता चौपाल आयोजित की जाएगी।
इस चौपाल में उपस्थित महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही योजनाओं से संबंधित साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
पीड़ित महिलाओं से अपील
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की सभी पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि वे नियत समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ रखें, ताकि उनका समाधान किया जा सके।



