इटावाअपराध

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

इटावा में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 

इटावा विशाल समाचार संवाददाता। थाना जसवंतनगर पुलिस ने सिरहौल नहर के पास मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अभिमन्यु यादव उर्फ राजा उर्फ हनी पुत्र रविन्द्र निवासी नगरिया यादवान थाना भरथना को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक हजार रुपये और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

 

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से घायल हुए आरोपी को अस्पताल भेजा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लूट, गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 23 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जसवंतनगर में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button