इटावा

जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल, किसानों से की अपील — शीघ्र कराएं फॉर्मर रजिस्ट्री

जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल, किसानों से की अपील — शीघ्र कराएं फॉर्मर रजिस्ट्री

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

 

फॉर्मर रजिस्ट्री को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद के 12 स्थानों पर ग्राम कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में उपजिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी एवं तहसीलदार सहित कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ग्राम धरवार एवं मलाजनी के कैंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लेखपालों व कृषि कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी ने भी अन्य तहसीलों में आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया।

आज जिलेभर में लगभग 600 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री की गई।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे शीघ्र अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे— प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक वितरण, फसल बीमा, बीज पर अनुदान एवं अन्य लाभों का निरंतर फायदा मिलता रहे।

 

🔹 फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु आवेदन प्रक्रिया:

किसान भाई अपने क्षेत्रीय लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी या निकटवर्ती जन सेवा केंद्र से संपर्क कर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं।इच्छुक किसान स्वयं भी फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि रजिस्ट्री में कोई समस्या आ रही हो तो किसान अपने खतौनी में नाम सुधार या विरासत अंश निर्धारण तहसील से करा लें, जिससे प्रक्रिया सुगमता से पूरी हो सके।

 

 

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के लिए तहसील सदर क्षेत्र के बसरेहर और बहादुपुर लुहिया में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष कैम्प भी आयोजित किए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button