इटावा

इटावा न्यायालय परिसर की दुकानों की नीलामी हेतु आमंत्रित किए गए टेण्डर

इटावा न्यायालय परिसर की दुकानों की नीलामी हेतु आमंत्रित किए गए टेण्डर

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर जिला जज (कोर्ट सं. 12) अशोक कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्रांक सं. 5011/एडमिन. (बी-1) सेक्शन दिनांक 17.05.2025 के अनुक्रम में पारित जिला जज महोदय के आदेश दिनांक 02.09.2025 के अनुपालन में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नीलामी के माध्यम से आवंटन उपरांत शेष दुकानों हेतु सीलबंद टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं।

यह टेंडर न्यायालय कक्ष परिसर में स्थित निम्न दुकानों के लिए आमंत्रित हैं —

1️⃣ पान का खोखा2️⃣ लाई-चना स्टॉल3️⃣ फोटोस्टेट की दुकान4️⃣ साइकिल/दो पहिया वाहन स्टैंड5️⃣ हलवाई की दुकान उपर्युक्त दुकानों का ठेका 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा।

इच्छुक व्यक्ति अपने सीलबंद टेंडर लिफाफे दिनांक 03 नवम्बर 2025 तक कार्यालय नजारत, जजी, इटावा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

टेंडर में अधिकतम धनराशि देने वाले टेंडरकर्ता को कुल धनराशि का 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य होगा।

टेण्डर को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार माननीय जिला जज, इटावा को सुरक्षित रहेगा।

स्वीकृत शर्तों एवं अन्य विवरण की जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button