स्वास्थ्य

ब्रेन ओ ब्रेन द्वारा “बॉब वंडर किड प्रतियोगिता 2025” का पुरस्कार वितरण समारोह सफ़लतापूर्वक आयोजित

ब्रेन ओ ब्रेन द्वारा “बॉब वंडर किड प्रतियोगिता 2025का पुरस्कार वितरण समारोह सफ़लतापूर्वक आयोजित

 

गाजीपुर विशाल समाचार: ब्रेन ओ ब्रेन राष्ट्रीय आर्गनाइजेशन की 15 वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण सामारोह का भव्य आयोजन मन्नत पैलेस तुलसी सागर मे किया गया। इस आयोजन में “बॉब वंडर किड प्रतियोगिता 2025” के मेधावी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जो बच्चों की शैक्षिक और मानसिक योग्यता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि शौर्य सिंह, अमरनाथ राय, किरण बाला राय, माधवेंद्र, डा शिखा तिवारी , अर्चना राय रागिनी श्रीवास्तव , शिखा सिंह, गरिमा बरनवाल , ने किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट व धनराशि चेक देकर सम्मानित किया गया . देशभर की प्रतियोगिता में सेंट जान्स स्कूल से गौरव प्रजापति ने 22 वी rank प्राप्त कर नेशनल वन्डर किड का खिताब अपने नाम कर जनपद का नाम रोशन किया।

व्रेनओ व्रेन की डायरेक्टर रंजना राय ने बताया कि ” ब्रेनोब्रेन का मुख्य फोकस मानसिक अंकगणित कार्यक्रम (MAP) है, जो बच्चों को अबेकस जैसी तकनीकों का उपयोग करके गणित को हल करना सिखाता है: इसका लक्ष्य बच्चों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है।”

 

प्रतियोगिता में सहभागी स्कूल सेंट जान्स स्कूल , न्यू होरिजन एकेडिम ,द प्रिसिडियम इंटरनेशनल ,सेंट . मेरी कांन्वेट स्कूल , माउंट लिटेरा ,.रामेश्वर गुरुकुल , कान्वेट इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया..

 

पहले स्थान पर सेंट जान्स स्कूल दिंतीय स्थान न्यू होरिजन एकेडमिक अकैडमी को प्राप्त हुआ.

राष्ट्रीय स्तर पर गाजीपुर को 46 स्थान मिला. राष्ट्रीय टायर रामेश्वरम.गुरुकुल स्कूल की – रिद्धिमा सिंह रही।. राष्टीय टायर- मृदुल आनंद पांडे द प्रसिडियम.स्कूल रहा । इस प्रतियोगिता मे वंडरकिड गौरव प्रजापति सेंट जान्स स्कूल को मिला ।कार्यक्रम का संचालन रंजना राय ने किया।आये हुए अतिथिगण का धन्यवाद रंजना राय एवमं निशांत राय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button