
जनजातीय गौरव दिवस रथयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
रीवा विशाल समाचार. भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जायेगी। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर जनजातीय संस्कृति और गौरव को सर्पित जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा अन्तर्गत गौरव दिवस रथयात्रा को कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला संयोजक कमलेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। यह रथयात्रा जिले के जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
रथयात्रा रीवा में चोरहटा आदिवासी बस्ती, गोड़हर, नया बस स्टैण्ड, इटौरा, सगरा, बैकुण्ठपुर तथा सिरमौर पहुंचेगी। रथयात्रा उत्कृष्ट बालक छात्रावास में रात्रि विश्राम करेगी। रथयात्रा 12 नवम्बर को सिरमौर वार्ड क्रमांक 2 कैमहा प्लाट शुरूआत कटांगी, जवा का भ्रमण करते हुए सितलहा में सीनियर बालक छात्रावास में विश्राम करेंगी। रथयात्रा 13 नवम्बर को अतरैला, चौरीडांडी, बौसढ़, लोहगढ़, जतरी तथा लोनी 521 गांव का भ्रमण करते हुए डभौरा में सीनियर बालक छात्रावास में विश्राम करेंगी। रथयात्रा 14 नवम्बर को ग्राम घूमन, गोदकला, कोलगढ़ी भैरव मंदिर तथा सोहागी का भ्रमण करते हुए गंगेव में उत्कृष्ट छात्रावास में रात्रि विश्राम करेंगी। रथयात्रा 15 नवम्बर को ग्राम सिरसा, मनगवां, रायपुर कर्चुलियान होते हुए रीवा पहुंचेगी तथा कोल भवन चिरहुला कालोनी में सुबह 11 बजे से आयोजित जिला स्तरीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेगी।

