रीवा

जनजातीय गौरव रथयात्रा का भ्रमण जारी, आज विभिन्न ग्रामों का होगा भ्रमण

जनजातीय गौरव रथयात्रा का भ्रमण जारी, आज विभिन्न ग्रामों का होगा भ्रमण

 

मऊगंज विशाल समाचार. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की कड़ी में मऊगंज जिले में निकाली जा रही जनजातीय गौरव रथयात्रा का सफल भ्रमण जारी है। रथयात्रा 14 नवंबर को बीरादेई, नगवार, जडकुड़, पिपराही, हर्रई प्रताप सिंह, सरदमन तथा बहेराडाबर का भ्रमण करके बालक छात्रावास दामोदरगढ़ में रात्रि विश्राम करेगी।

 

यह रथयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का हिस्सा है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि मुख्य समारोह 15 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर मऊगंज में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा जिसमें रथयात्रा के माध्यम से संकलित जागरूकता और उत्साह का प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button