गौरव दिवस का आयोजन 15 नवम्बर को सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे मुख्य अतिथि
मऊगंज विशाल समाचार. जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को स्मरण करने तथा जनजातीय क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक विकास को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनायी जायेगी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे।

