इटावा

इटावा में सरस मेले का आयोजन, महिलाओं के स्व–निर्मित उत्पादों को मिली सराहना

इटावा में सरस मेले का आयोजन, महिलाओं के स्व–निर्मित उत्पादों को मिली सराहना

इटावा, विशाल समाचार— उपायुक्त (स्वतः रोजगार) विनय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन एवं विक्रय को बढ़ावा देने के लिए आज 18 नवम्बर 2025, मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर के बाहर सरस मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम ने किया।

 

मेले में बढ़पुरा, भरथना, महेवा, जसवंतनगर, बसरेहर एवं सैफई ब्लॉक की महिलाओं ने अपने–अपने समूहों के स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा स्वयं भी समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीद कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

 

बढ़पुरा के वैष्णवी समूह की सदस्य राजकुमारी ने दलिया, बेसन, दाल, रागी एवं बाजरा के आटे का स्टॉल लगाया, जबकि जय बजरंग वली समूह की दीदी आरती ने मठरी एवं सांके के स्वनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार विनय कुमार, जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय, संतोष कुशवाहा, विप्लव भूषण, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अजय राजपूत, रिंकू बाबू, प्रवीन कुमार, आशुतोष चौहान सहित विभिन्न समूहों की दीदी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button