इटावा

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

एसएसपी इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 

इटावा विशाल समाचार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज दिनांक 18.11.2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें एसएसपी ने गंभीरता से सुना और त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।

 

एसएसपी ने उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्रत्येक शिकायत पर न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की सुनवाई और समस्याओं का समयबद्ध समाधान इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

जनसुनवाई में आए लोगों ने अपनी समस्याओं को खुले मन से रखा, जबकि अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button