इटावा

इटावा में सुरक्षा का भरोसा: सीओ भरथना ने पुलिस बल संग पैदल गश्त कर जनता को किया आश्वस्त

इटावा में सुरक्षा का भरोसा: सीओ भरथना ने पुलिस बल संग पैदल गश्त कर जनता को किया आश्वस्त

 

विशाल समाचार: इटावा 

जनपद इटावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी भरथना श्री अतुल प्रधान ने थाना ऊसराहार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की।

उन्होंने पुलिस बल के साथ आबादी वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।

क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग से लोगों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button