इटावा

कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी 21 नवम्बर को, किसानों को दोपहर 12 बजे कृषि भवन पहुंचने की अपील

कृषि यंत्रों पर अनुदान की ई-लॉटरी 21 नवम्बर को, किसानों को दोपहर 12 बजे कृषि भवन पहुंचने की अपील

 

इटावा विशाल समाचार:

इटावा, उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट एंड क्रॉप रेजिड्यू योजनांतर्गत ₹10,000/- से अधिक अनुदान वाले सभी कृषि यंत्रों, कृषि रक्षा उपकरणों, कस्टम हायरिंग सेंटर और किसान ड्रोन की ई-लॉटरी प्रक्रिया 21 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी।

 

यह प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष कृषि भवन के सभागार में सम्पन्न होगी।

 

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों ने सुपर सीडर, जीरो सीड कम फर्टीड्रिल, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, स्ट्रा रीपर, कस्टम हायरिंग सेंटर एवं किसान ड्रोन पर अनुदान प्राप्त करने हेतु 27 जून 2025 से 12 जुलाई 2025 तथा 15 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर 2025 तक आवेदन किया है, वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

 

यदि कोई किसान अनुपस्थित रहता है तो उपस्थित कृषकों एवं समिति द्वारा ई-लॉटरी से चयनित लाभार्थियों के नाम से उसे सहमति प्रदान की हुई मानी जाएगी तथा प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button