
रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में SSP बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार मौर्य को पुष्पगुच्छ अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि —
विशाल समाचार इटावा
रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिवंगत मुख्य आरक्षी श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य के पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ अर्पित कर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि
पुलिस जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गयी शोक सलामी ।
इटावा में आज दिनाक 22/11/2025 को *मुख्य आरक्षी श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य* का ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में पीआरवी कर्मचारी हे0का0 93 सुरेंद्र मौर्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हे उपचार हेतु पीजीआई सैफई इटावा ले जाया गया । जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया।

इटावा पुलिस द्वारा मुख्य आरक्षी श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा इसके बाद शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल ले जाया गया । आज दिनांक 23.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस जवानों द्वारा दिवंगत मुख्य आरक्षी श्री सुरेंद्र कुमार मौर्य के पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गयी । पुलिस जवानो द्वारा शस्त्र झुकाकर सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन से पैतृक निवास रवाना किया गया ।

इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

