
इटावा DM व SSP ने केंद्रीय कारागार का किया निरीक्षण
इटावा विशाल समाचार: जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज केंद्रीय कारागार इٹावा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों की बैरक, भोजनालय, चिकित्सालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

