पूणे

ध्रुव ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों की वॉटर पोलो प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम उपलब्धि

ध्रुव ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों की वॉटर पोलो प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम उपलब्धि

 

पुणे विशाल सिंह : ध्रुव ग्लोबल स्कूल, नांदे के वॉटर पोलो खिलाड़ियों ने जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

 

जिलास्तरीय वॉटर पोलो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद संभागीय (डिविजनल) स्तर पर भी शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया और एक बार फिर अपनी प्रतिभा सिद्ध की।

इस विजेता दल में द्रोण बेंदळे, श्लोक चिलेकर, श्रीहरी सचिन निकम, पार्थ पोटे, अद्विक प्रसाद भालेकर, आयुष शैलेश नाशी, खुष मुंदडा, सोहम बारी, सुमेध गौरिश पानसे, यश रेवतकर, इशान मंत्री और शर्विल जंगम शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट टीमवर्क, सहनशक्ति और खेलभावना का परिचय देते हुए यह उपलब्धि अर्जित की।

टीम को प्रशिक्षक श्री कपिलेश हरणे एवं श्री अनिकेत सरदार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस सफलता पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के संचालक यशवर्धन मालपाणी तथा प्राचार्य संगीता राऊत ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button