इटावा

बीएलओ द्वारा SIR कार्य पूरा करने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

बीएलओ द्वारा SIR कार्य पूरा करने पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

60% कार्य पूर्ण, तीनों विधानसभा के 46 बीएलओ सम्मानित

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

 

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने घर-घर जाकर SIR कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद में लगभग साढ़े 12 लाख मतदाता हैं, जिनमें से करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं का कार्य पूरा कर लिया गया है।

 

जिलाधिकारी के अनुसार जनपद में कुल 142 बूथ लेवल अधिकारी तैनात हैं, जिनके परिश्रम से यह कार्य तेजी से आगे बढ़ा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 46 बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

डीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र (Form) जमा नहीं किया है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना प्रपत्र शीघ्र जमा करा दें।

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीनों विधानसभाओं में लगभग 12 लाख मतदाता शामिल हैं। बीएलओ ने एप के माध्यम से और पूर्ण तन्मयता से कार्य किया है। राज्य सरकार द्वारा बीएलओ के मानदेय को 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक किया जाए।

 

कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) दीप शिखा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button